{"_id":"63f8c015aaa9ec21330446c5","slug":"bhakiyus-strike-ends-on-sdms-assurance-muzaffarnagar-news-c-14-1-131806-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त
विज्ञापन
किसानों की कई समस्याओं के विरोध में बृहस्पतिवार को शुरू किया था धरना
27 फरवरी तक होगा निस्तारण, पांच सदस्यों की कमेटी भी बनाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर चल रहे भाकियू के धरने पर बृहस्पतिवार की रात एसडीएम और अधीक्षण अभियंता ने पहुंचकर वार्ता की। एसडीएम ने 27 फरवरी तक समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना स्थगित किया गया। वार्ता के बाद पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई।
बृहस्पतिवार को भाकियू ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था। धरना स्थल पर भट्टी और खाने पीने की सामग्री भी मंगा ली गई थी। रात को एसडीएम जीत सिंह राय, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता और एसडीओ के साथ कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। वार्ता में किसानों की समस्याओं को लेकर 16 बिंदुओं पर वार्ता की गई।
एसडीएम जीत सिंह राय ने 27 फरवरी तक सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना स्थगित किया गया। वार्ता के बाद पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई। इसमें नगर अध्यक्ष राकेश चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष सतेंद्र चौहान, तहसील अध्यक्ष राहुल अहलावत, जिला उपाध्यक्ष विदेश मोतला, गुडडू को शामिल किया गया। 27 फरवरी को एसडीएम से वार्ता करने के बाद आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान मेरठ प्रभारी अशोक घटायन, जिला सचिव रणधौल राठी, प्रभात सैनी, परवेंद्र ढाका, भारतवीर, जुल्फकार, प्रमोद अहलावत, अंकुश प्रधान, खड़क सिंह सैनी, ओमप्रकाश, संजय चौहान, सचिन चौधरी आदि शामिल रहे।