{"_id":"6834bd78b2d278e956009e9c","slug":"bhakiyus-prbhakiyus-protest-at-jaula-power-stationotest-at-jaula-power-station-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-146528-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जौला बिजलीघर पर भाकियू का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जौला बिजलीघर पर भाकियू का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। बिजली विभाग के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार व अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ता सड़क पर आ गए। जौला बिजली घर पर प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे एक्सईएन ने आश्वासन देते हुए कहा कि रात में कोई छापे मारी नहीं होगी। आरोपी ने संविदा कर्मचारी को हटाने का आश्वासन दिया।
धरना स्थल पर भाकियू के जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान, तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी अवैध रूप से देर रात किसानों व ग्रामीणों के घरों में छापे मारी करते हैं। विरोध करने पर दुर्व्यवहार करते हैं। आरोप है कि गलत बिल भेज कर ठीक करने के नाम पर वसूली की जाती है। धरने की सूचना पर एक्सईएन अजीत सिंह यादव माैके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। एक्सईएन के समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
इस मौके पर पूर्व प्रधान मुन्ना, जब्बार, वसीम, यासीन, विकास त्यागी, अनिल, धीरसिंह, वीरसिंह, पिंटू, विपिन व तमसीर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान मुन्ना, संचालक विकास त्यागी ने किया।