{"_id":"63cfd3aea5e6724b76514813","slug":"bhakiyu-workers-surrounded-the-chc-in-charge-muzaffarnagar-news-c-14-1-91707-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने सीएचसी प्रभारी का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने सीएचसी प्रभारी का घेराव किया
विज्ञापन
दो साल से पहले आई डिजिटल एक्सरे मशीन का संचालन नहीं होने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो साल पहले डिजिटल एक्सरे मशीन आने के बावजूद चालू नहीं किए जाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रभारी डॉ सतीश कुमार का घेराव किया। एक हफ्ते में मशीन का संचालन नहीं होने पर सीएचसी पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने करीब दो साल पूर्व प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत विजय कश्यप के प्रयास से सीएचसी के लिए शासन से डिजिटज एक्सरे मशीन मंजूर हुई थी। महंगी एक्सरे मशीन यहां आए दो साल से ज्यादा बीत चुके है। मगर, टेक्निशियन नहीं होने के कारण आज तक चालू नहीं हो पाई है।
उन्होंने कहा चरथावल के 60 से ज्यादा गांवों के मरीजों को लंबी दूरी तय कर एक्सरे कराने के लिए जिला मुख्यालय दौड़ना पड़ता है। उन्होंने एक सप्ताह में मशीन चालू नहीं होने पर सीएचसी की तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। नगर अध्यक्ष सौरभ त्यागी, सोनू त्यागी, दीपक त्यागी, गोल्डी राणा मौजूद रहें।
विज्ञापन
उधर, केंद्र प्रभारी ने बताया दो साल से कोई टेक्निशियन तैनात नहीं होने के कारण मशीन चालू नहीं हो पाई है। उन्होंने आला अफसरों को इस संबंध में लिख कर दे चुके है।