फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu workers surrounded EO

Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया ईओ का घेराव

Tue, 22 Aug 2023 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers surrounded EO
किसान को मृत बताकर गृहकर और जलकर में पत्नी द्वारा अपना नाम दर्ज कराने का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गृहकर और जलकर में बिना अनुमति व्यक्ति का नाम बदले जाने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने पालिका में हंगामा किया। ईओ का घेराव भी किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चार दिन का समय देते हुए दस्तावेज सही करने की मांग की।


भाकियू नेता अंकुश प्रधान ने बताया कि सरदार सतनाम सिंह का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। इसके चलते उनकी पत्नी और बच्चों ने उन्हें मरा हुआ बताते हुए विद्युत निगम में बिजली कनेक्शन और पालिका में गृहकर व जलकर आदि अपने नाम करा लिए। पीड़ित जिंदा है, इस बात को अधिकारियों को बताते हुए दस्तावेजों को सही करने की मांग काफी दिनों से कर रहा है। मगर, उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसी मामले को लेकर विद्युत निगम में भी हंगामा किया गया था। एसडीओ ने मामले की जांच करने के लिए पीड़ित के परिजनों को नोटिस जारी किए है। मगर, पालिका प्रशासन हठधर्मी दिखा रहा है।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 26 अगस्त तक दस्तावेजों में नाम सही नहीं किया जाता तो आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। इस दौरान विदेश मोतला, लता, जोगेंद्र सिंह, सुभाष काकरान, खालिद चौधरी, सोवी गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्रावलियों का अध्ययन कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस मामले को लेकर एसडीएम को पत्र लिखा है, जिसमें एक कमेटी बनाए जाने का आग्रह किया गया है। - राकेश जसवाल, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed