फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu workers and Khap Chaudhary left from Bhangela and Bywala

Muzaffarnagar News: भंगेला और बायवाला से रवाना हुए भाकियू कार्यकर्ता और खाप चौधरी

Mon, 29 May 2023 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers and Khap Chaudhary left from Bhangela and Bywala
दिल्ली में धरना में शामिल होने के लिए आवास से कूच करते राकेश टिकैत्।
- जिले में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नहीं रोका, सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गई थी रवानगी
विज्ञापन


- देर शाम तक गाजीपुर बॉर्डर पर डटे हैं यूपी के भाकियू कार्यकर्ता





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ कार्यकर्ता रवाना हुए। पुलिस जगह-जगह तैनात रही। भंगेला और बायवाला से रवाना हुए कार्यकर्ताओं को जिले में पुलिस ने नहीं रोका। खाप चौधरी भी बॉर्डर पर पहुंचे, देर शाम तक धरना प्रदर्शन जारी रहा।

सरकुलर रोड स्थित आवास से भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सुबह करीब नौ बजे गाडि़यों के काफिले के साथ रवाना हुए। इसके बाद खतौली के भंगेला चेकपोस्ट से भाकियू नेता गौरव टिकैत और युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम के साथ कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नहीं रोका है। हालांकि मेरठ में टोल पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता रवाना हुए। यूपी के किसान और खाप चौधरी गाजीपुर बॉर्डर पर डटे हुए हैं। पहलवानों की कमेटी के फैसले के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






महिला पहलवानों के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ता हुए रवाना



खतौली। दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे महिला पहलवानों के समर्थन में रतनपुरी, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांवों के कार्यकर्ता खतौली भंगेला चेक पोस्ट पर एकत्र होकर रवाना हुए। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम के साथ कार्यकर्ता रवाना हुए। दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रमोद अहलावत, तहसील अध्यक्ष राहुल अहलावत, नगर अध्यक्ष राकेश चौधरी, सुभाष काकरान, अंकुश प्रधान, जुल्फकार उर्फ छोटा, विदेश मोतला, विकास मलिक, रोशन पंडित, खालिद, शाहिद शामिल रहें।



गाजीपुर बार्डर रवाना हुए भाकियू कार्यकर्ता



बुढ़ाना। भाकियू के राष्ट्रीय सचिव ओमपाल मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना हुआ। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान व ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि खिलाडि़यों को उनका हक मिलना चाहिए। इस मौके पर विकास, विपिन, प्रवीण, धीरसिंह, बीर सिंह, सुधीर, मुकेश व कुलदीप मौजूद रहे।




सरकार को खिलाडि़यों की चिंता नहीं : श्याम सिंह

दिल्ली के लिए रवाना हुए गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को उनका हक मिलना चाहिए। सरकार को खिलाडि़यों की चिंता नहीं है। खाप चौधरी पहलवानों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed