फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu will take out tractor march in favor of flood affected farmers

Muzaffarnagar News: बाढ़ पीड़ित किसानों के हक में ट्रैक्टर मार्च निकालेगी भाकियू

Tue, 08 Aug 2023 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will take out tractor march in favor of flood affected farmers
भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बाढ़ का नुकसान कई प्रदेशों में हुआ है। भाजपा सरकार की सह पर शुकतीर्थ गंगा खादर में केमिकल युक्त पानी छोड़ा गया। इससे हजारों किसानों की फैसले पूरी तरह बर्बाद हो गई। अधिकारी सर्वे करें और सरकार किसानों को फसल का मुआवजा दें। 11 अगस्त को बाढ़ पीड़ित किसानों के हक की लड़ाई के लिए ट्रैक्टर मार्च कर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे।

कस्बा भोकरहेड़ी में उदयवीर सहरावत के आवास पर आयोजित बाढ़ पीड़ित किसान सभा को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि गंगा खादर में जानबूझकर सरकार योजनाबद्ध तरीके से गंगा की धारा का पानी रुड़की नहर से छोड़ रही है, ताकि किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएं। डीजल वाहन नहीं चलेगा, तो किसान का गुजारा कैसे होगा। किसान को मजदूर बनाने के लिए सरकार इंडस्ट्रीज के लिए जमीन खरीद रही है। व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने पूरी ताकत लगा दी। लखनऊ एयरपोर्ट के लिए किसानों से फ्री में जमीन का अधिग्रहण किया गया। हिंदू मुस्लिम को लड़ाने का काम भाजपा की प्रथम नीति है। खाप पंचायतों को तोड़ा जा रहा है। किसानों को जिंदा रहना है तो आंदोलन करना होगा।
विज्ञापन


जिला मुरादाबाद अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि आंदोलन को धार देने का समय है। संगठन को मजबूत रखें। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नवी राठी ने कहा बाढ़ पीड़ित संपूर्ण किसानों के कर्ज माफ हों। जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, राजेश सहरावत, विकास, ओमवीर चौधरी, उदयवीर सहरावत, रामपाल, पुष्पेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed