फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Tomar's strike on paper mill

Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर का पेपर मिल पर धरना

Fri, 24 Feb 2023 07:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar's strike on paper mill
पेपर मिल से निकलने वाले पानी से क्षेत्र का पानी दूषित होने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने भोपा रोड स्थित मीनू पेपर मिल पर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पेपर मिल से निकलने वाले पानी से क्षेत्र का पानी दूषित हो गया है, जिससे लोग कैंसर जैसी बीमारी से ग्रस्त हो रहे है।
भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, बावजूद इसके मीनू पेपर मिल से लगातार गंदा पानी और राख निकल रही है। इससे लोगों के साथ-साथ उनके पशु भी बीमार हो रहे है। अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिन लोगों की राख के कारण आंखें खराब हो गई, उन्हें निशुल्क चिकित्सा सुविधा और जिनकी मौत हो गई है, उनके परिवार वालों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेपर मिल से निकलने वाले पानी की वजह से 150 फीट तक का पानी दूषित हो गया है। कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक वह धरना जारी रखेंगे। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष चौधरी अंकित गुर्जर, सेवाराम, जीशान, रामकुमार, बालिस्टर प्रधान, कलीराम, राजकुमार, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार, मोहम्मद सलीम, भूरा आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगातार मिलती है शिकायतें, नहीं होता समाधान
पेपर मिल से फैल रहे प्रदूषण से लोगों के बीमार होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई लोग बीमारी से जूझ रहे है। इसे लेकर लगातार प्रदर्शन भी किए जा चुके है। इसकी शिकायत विभाग को भी की जा चुकी है। मगर, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। राख की समस्या का समाधान भी नहीं हुआ। इससे दर्जनों लोगों की आंखें भी खराब हो चुकी है। केवल नोटिस देकर औपचारिकता पूरी का जा रही है।



जांच के लिए गठित की जा रही टीम
मीनू पेपर मिल से निकलने वाले गंदे पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। मिल की चिमनी की भी जांच की जाएगी। इसको लेकर टीम गठित की जा रही है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अंकित सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed