{"_id":"6808d195213d0a4a5c0fca48","slug":"bhakiyu-tomar-will-stage-a-sit-in-protest-at-kakrauli-police-station-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-144116-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ककरौली थाने पर धरना-प्रदर्शन करेगी भाकियू तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ककरौली थाने पर धरना-प्रदर्शन करेगी भाकियू तोमर
विज्ञापन
-जटवाड़ा चौकी पर चौकी प्रभारी के रवैये से परेशान हैं किसान
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी ने कहा कि ककरौली पुलिस का आमजन के प्रति रवैया ठीक नहीं है। जटवाड़ा चौकी पर चौकी प्रभारी चेकिंग के नाम पर किसानों को परेशान कर रहे हैं। एसएसपी को ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। उच्च अधिकारी जटवाड़ा चौकी प्रभारी पर यदि कार्रवाई नहीं करते हैं तो 26 अप्रैल से ककरौली थाने पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा।
बुधवार को गांव टंढेड़ा में भाकियू तोमर के युवा जिलाध्यक्ष सोनू के आवास पर हुई किसानों की बैठक में ककरौली पुलिस की खराब कार्यशैली, व्यवहार पर किसानों ने भारी नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष ने 26 अप्रैल को ककरौली थाने में प्रस्तावित धरने में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। लोगों को बताया गया कि गांव टंढेड़ा निवासी नदीम जटवाड़ा चौकी के सामने से बाइक से गुजर जा रहा था। आरोप है कि पुलिस ने युवक के साथ अभद्रता की। इसके विरोध में थाने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।