फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Tomar staged a sit-in protest at the power station

Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर ने दिया बिजलीघर पर धरना

Fri, 07 Mar 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar staged a sit-in protest at the power station
-कार्यकर्ताओं ने विद्युत कर्मियों पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। भाकियू तोमर ने पुरकाजी बिजलीघर पर धरना दिया। साथ ही विद्युत कर्मियों पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उधर, विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कनेक्शन दिए जाने का गलत दबाव बनाया जा रहा है।
संगठन के कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष शमशाद अहमद के नेतृत्व में पुरकाजी बिजलीघरपर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर धरने पर बैठ गए। विद्युत आपूर्ति बंद रहने पर सेना के कुछ जवान व पुलिसकर्मी बिजलीघर पर पहुंचे और विद्युत आपूर्ति चालू करवाई। भाकियू तोमर के नेताओं ने आरोप लगाया कि विद्युत कर्मियों की हठधर्मिता व मनमर्जी के चलते आम उपभोक्ता परेशान हैं। छोटे-छोटे बकाया विद्युत बिलों पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

नए विद्युत कनेक्शन देने के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। उन्होंने 60 हजार रुपये बकाया तक विद्युत कनेक्शन नहीं काटने, विद्युत फाल्ट से होने वाले फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा, चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली बंद करने, विद्युत दरें कम करने, बिजलीघर पर आने वाले पीड़ित उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ कपिल मुनि का कहना है कि एक उपभोक्ता पर एक लाख 17 हजार रुपये का विद्युत बिल बकाया है। भाकियू तोमर के कुछ नेता उसी परिवार के अन्य व्यक्ति के नाम पर नया कनेक्शन देने का दबाव बना रहे हैं। कनेक्शन देने से इंकार करने पर धरना दिया जा रहा है।
धरने पर अरुण कश्यप, असलम शेख, खुश नसीब, सोनू खान, सफीक कुरैशी, सरिता, जग्गो, बाला, शोभा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed