फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Tomar gave a sit-in to the problems of the farmers

किसानों की समस्याओं को भाकियू तोमर ने दिया धरना

Tue, 11 Oct 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar gave a sit-in to the problems of the farmers
सदर तहसील में धरना देते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों ने सदर तहसील परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। युवा जिला अध्यक्ष चौधरी अंकित गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष चौधरी अंकित गुर्जर ने कहा कि किसानों के नलकूपों पर सरकार ने जो मीटर लगाने की अनुमति दी, उसका किसान पूर्ण रूप से विरोध करते है। बढ़ती महंगाई को देखकर गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल किया जाए। ग्राम तावली में करीब डेढ़ बीघा जमीन तैबुल नाम के व्यक्ति ने खरीदी थी, पटवारी ने जमीन की पैमाइश करने के नाम पर किसान से 6 हजार रुपये वसूल लिए, उसके बावजूद भी किसान की जमीन की कोई पैमाइश नहीं की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन तोमर के मंडल उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा कि सरकारी कागजात जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर एक हजार से 1500 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। सदर तहसील में प्रत्येक तारीख करने वाले व्यक्ति से पेशकार तारीख देने के नाम पर 100 से 500 रुपये तक की वसूली की जाती है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, अन्यथा भाकियू तोमर के कार्यकर्ता अनिश्चितकाल धरना देने पर बाध्य होंगे। इस मौके पर श्रवण त्यागी, मुकेश गुर्जर, वरुण कुमार, अतुल अहलावत, अय्यूब मार्शल, महबूब कुरेशी, फारुख, विशाल चौधरी, शहजाद प्रधान, सलीम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed