फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu made a strategy for the January 7 panchayat

Muzaffarnagar News: भाकियू ने सात जनवरी की पंचायत के लिए बनाई रणनीति

Thu, 29 Dec 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu made a strategy for the January 7 panchayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। सात जनवरी को किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर तहसील परिसर में होने जा रही भाकियू की पंचायत की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा प्रशासन नहीं माना तो धरना शुरू किया जाएगा।
ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि अभी तक गन्ने का मूल्य निर्धारित नही किया गया। कुछ शुगर मिलों ने गन्ने का भुगतान नहीं किया। बिजली के मीटर लगाए जा रहे है, किसानों पर गलत एफआईआर दर्ज की जा रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर महापंचायत है, जिसमें भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगे मान ली तो महापंचायत धरना एक दिन में ही समाप्त हो जाएगा। यदि नहीं मानी गई तो अनिश्चित कालीन भी चल सकता है। बैठक की अध्यक्षता कृष्णपाल राठी और संचालन प्रवेंद्र ढाका ने किया।
विज्ञापन

बैठक में तहसील में लगने वाले टेंट, भोजन, वाहन पार्किंग को लेकर भी बातचीत की गई। इस दौरान प्रमोद अहलावत, अशोक घटायन, सत्येंद्र चौहान, प्रभात सैनी, खड़क सिंह सैनी, ओमप्रकाश मलिक, अंकित राठी, राहुल अहलावत, राजवीर टिटोड़ा, रविंद्र, सचिन, गुड्डू चौधरी, ललित त्यागी, रणधोल राठी, मुजम्मिल राणा, जुल्फिकार, अंकुश प्रधान, विदेश मोतला आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed