फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu in support of vendors, Rakesh Tikait joineBhakiyu in support of vendors, Rakesh Tikait joined the protestd the protest

Muzaffarnagar News: वेंडरों के समर्थन में भाकियू, धरने में शामिल हुए राकेश टिकैत

Sun, 20 Apr 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu in support of vendors, Rakesh Tikait joineBhakiyu in support of vendors, Rakesh Tikait joined the protestd the protest
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। टाउन हाॅल रोड पर चाट बाजार लगवाने की मांग करते हुए वेंडरों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। भाकियू टिकैत ने वेंडरों को समर्थन दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी को बेरोजगार करना ठीक नहीं है। ईओ प्रज्ञा सिंह भी पहुंचीं। सोमवार को वेंडरों के सात बातचीत कर समाधान निकाले जाने का आश्वासन दिया।
धरने पर पहुंचे भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि ठेले लगाकर लोग अपने परिवार चला रहे हैं। दुकानदार रोजाना पांच सौ रुपये देते थे, इसका हिसाब लिया जाएगा। दुकानदारों को बेरोजगार नहीं होने देंगे। जहां ठीये लगाए जा रहे हैं, वहीं पर रहेंगे। सोमवार को प्रशासन से बातचीत होगी। यदि यहां से ठेले और ठीये हटेंगे तो बाकी शहर की व्यवस्था भी देखी जाएगी। धरना पर बैठे रवि कुमार ने बताया कि जायज मांगों के लिए उनका अहिंसात्मक आंदोलन जारी है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के धरने पर आने के बाद ईओ पालिका ने भी वहां पहुंचकर आश्वस्त किया कि नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि वेंडर्स को जानसठ फ्लाईओवर के नीचे जगह दी गई थी, जिसके बारे में कहा गया कि वहां ग्राहक नहीं आएगा। इसके बाद अन्य जगह तलाशी जा रही थी। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, शक्ति सिंह, मुस्तफा, पंकज, जावेद, श्रीचंद, सुलखान, अमन, सुलेमान, देवेन्द्र, राजेन्द्र और पंकज शामिल रहे।
विज्ञापन


-----
क्या है मामला



नगर पालिका कार्यालय के गेट नंबर दो के समीप दोनों ओर कई वर्ष से चाट बाजार लग चल रहा था। पिछले साल पालिका ने चाट बाजार में ठीये लगाने वालों से तहबाजारी वसूली के लिए 27.55 लाख रुपये में ठेका छोड़ा था। इस बार उक्त स्थान का सुंदरीकरण कराए जाने की बात कहते हुए पालिका ने वसूली ठेका छोड़ने से इंकार कर दिया था। चाट बाजार में ठीये लगाने वालों को नोटिस जारी कर वहां से हटने के लिए कहा गया था। ठीये लगाकर रोजी-रोटी कमाते रहे 50 से अधिक वेंडर्स विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed