फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu handed over the demand letter to the factory management

भाकियू ने अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा

Sun, 14 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu handed over the demand letter to the factory management
मंसूरपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार नरा यूपी स्टील फैक्टरी प्रबंधन को अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा। यदि जल्दी ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कार्यकर्ता यूपी स्टील में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू की मंडल अध्यक्ष सोहनबीरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को नरा यूपी स्टील फैक्टरी में पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन से कहा कि फैक्टरी में स्थानीय युवकों को नौकरी में प्राथमिकता दी जाए। फैक्टरी से जल और वायु का प्रदूषण हो रहा है, इसे तुरंत रोका जाए। मजदूरों का बीमा किया जाए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन यूपी स्टील फैक्टरी के प्रबंधन को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो एक सप्ताह के अंदर कार्यकर्ता यूपी स्टील फैक्टरी के गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मनीष भैंसी, सुभाष तिलोरा, अशोक राठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed