{"_id":"630522b29f7914424227db91","slug":"bhakiyu-burnt-the-effigy-of-minister-ajay-teni-muzaffarnagar-news-mrt602201764","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाकियू में भारी आक्रोश, मंत्री अजय टेनी का फूंका पुतला, इस बड़ी मांग पर अड़े हैं BKU कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाकियू में भारी आक्रोश, मंत्री अजय टेनी का फूंका पुतला, इस बड़ी मांग पर अड़े हैं BKU कार्यकर्ता
Wed, 24 Aug 2022 09:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 09:52 AM IST
सार
BKU Update: भाकियू कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री अजय मिश्रा का पुतला फूंका। टेनी द्वारा टिकैत के खिलाफ दिए गए बयान से कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
नगर के मीनाक्षी चौक पर पुतला फूंकते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
BKU Update: लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी की ओर से किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ दिए बयान को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। चरथावल और शहर के मीनाक्षी चौक पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने टेनी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि टेनी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के सम्मानित पद पर है, इसलिए उन्हें संभलकर बोलना चाहिए। मंडल अध्यक्ष नवीन राठी और मंडल महासचिव शाहिद आलम ने मंत्री अजय टेनी पर नाराजगी जताई। बर्खास्त करने की मांग की। पुतला फूंकने में राशिद कुरैशी, असद सिद्दीकी, विवेक त्यागी, मतलूब त्यागी, मोहब्बत अली, मनीष प्रधान, संजय कुमार, शाहनवाज राणा और हुसैन आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में फिर काटी गर्दन: निजामुद्दीन पर धारदार हथियार से हमला, गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
उधर, चरथावल में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं में उबाल था। उन्होंने टेनी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। पुतले को लेकर थाना प्रभारी राकेश शर्मा से नोंकझोंक हुई। उन्होंने जबरदस्ती पुतला छीनकर आग बुझाई।