फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Apolitical alleges corruption in tehsils and police stations

Muzaffarnagar News: भाकियू अराजनैतिक ने लगाया तहसील और थानों में भ्रष्टाचार का आरोप

Sat, 12 Apr 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Apolitical alleges corruption in tehsils and police stations
कलक्ट्रेट में मांगपत्र देने पहुंचे भाकियू अराजनैतिक के पदा​धिकारी : स्रोत स्वयं
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम और एसएसपी से मुलाकात कर जनपद में तहसील एवं थानों में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि थानाध्यक्ष अक्सर उपजिलाधिकारी के फोन पर भी घटना स्थल पर नहीं पहुंचते है। आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष रतनपुरी जनता का फोन नहीं सुनते। यही हाल सभी थानों का है।
विज्ञापन


किसान अगर अपने खेत से अपने प्रयोग के लिए मिट्टी उठाता है तो उस पर जुर्माना होता है। अगर दलालों के माध्यम से खनन होता है तो कोई कार्रवाई नहीं होती। दोनों अधिकारियों से जनपद में कानून का राज स्थापित करने की मांग करते हुए एक लिखित पत्र सबूतों के साथ देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि तहसील खतौली के ग्राम समौली में अवैध खनन पुलिस, प्रशासन, दलालों की मिलीभगत से जोरों पर है। ग्रामीणों के शिकायत करने के बाद तहसीलदार खतौली 28 मार्च को रात में 9:42 पर मौके पर पहुंची। आरोप लगाया कि उनकी ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। तहसीलदार के मौके पर पहुंचने की वीडियो भी मौजूद है।

- विद्युत विभाग कर्मचारियों से मारपीट करने पर दो गिरफ्तार
भोपा। बिजलीघर में घुसकर विद्युत विभाग कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी निवासी प्रवीण राठी ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बताया था कि वह भोपा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। वह कार्यालय में बैठकर कार्य कर रहा था। तभी वहां दो युवक आए और काटे गए कनेक्शन को बिना भुगतान किए तुरंत जोड़ने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। शोर सुनकर आए स्टाफ के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। भोपा पुलिस ने संविदा कर्मी प्रवीण राठी की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भोपा निवासी सोनू और मोनू का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed