फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu adds strength for Kisan Mahapanchayat, lakhs of farmers will gather from four states

भाकियू ने झोंकी ताकत: किसान महापंचायत तय करेगी आंदोलन का भविष्य, चार राज्यों से जुटेंगे लाखों किसान 

Sat, 28 Aug 2021 05:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Aug 2021 05:17 PM IST
सार

किसानों की राजधानी मानी जानी वाली सिसौली में ही भाकियू का मुख्यालय है। महापंचायत की जिम्मेदारी भाकियू ने संभाल रखी है।

विज्ञापन
Bhakiyu adds strength for Kisan Mahapanchayat, lakhs of farmers will gather from four states
शामली में भाकियू युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत के लिए भाकियू ने पूरी ताकत झोंक दी है। संगठन नेता प्रतिदिन एक दर्जन गांवों में पहुंचकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। युवा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत और राकेश टिकैत के बेटे चरण सिंह टिकैत भी किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। 

विज्ञापन


तीन कृषि कानूनों के विरोध में नौ महीने से दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डालकर बैठे किसानों की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का एलान किया हुआ है। इसे एतिहासिक बनाने के लिए मोर्चा यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड राज्यों में पूूरी मेहनत कर रहा है। 
विज्ञापन


मोर्चा नेताओं का दावा है कि महापंचायत में लाखों किसानों की भीड़ उमड़ेगी। किसानों की राजधानी मानी जानी वाली सिसौली में ही भाकियू का मुख्यालय है। महापंचायत की जिम्मेदारी भाकियू ने संभाल रखी है। इस कड़ी में दौराला ब्लॉक के गांव इकलौता और धंजू आदि में किसानों की बैठक हुई। शुक्रवार और शनिवार को भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने महापंचायत में किसानों से ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें किसानों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में चलने का आह्वान किया। संगठन नेता संजय दौरालिया ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में नौ माह से किसान बॉर्डर पर बैठे हैं। इसके बाद भी केंद्र सरकार कानूनों को न तो वापस ले रही है और न ही एमएसपी गारंटी को कानूनी जामा पहना रही है। इससे देश के किसान आक्रोशित हैं। महापंचायत में आगामी कार्यक्रमों का एलान किया जाएगा।

Bhakiyu adds strength for Kisan Mahapanchayat, lakhs of farmers will gather from four states
naresh tikait - फोटो : अमर उजाला

महापंचायत में आओगे ठीक है, वरना कोई बात नहीं...  
पांच सितंबर की मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए गुरुवार को चौधरी नरेश टिकैत गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक को मनाने के लिए लिसाढ़ गांव में पहुंचे थे। उनसे मुलाकात कर टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर की किसान महापंचायत में आओगे ठीक है, नहीं आओगे, कोई बात नहीं, मगर पांच सितंबर की मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत का विरोध मत करना। वहीं राजेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि वह किसान महापंचायत का विरोध नहीं करेेंगे, लेकिन वह पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर नहीं जाएंगे। 

40 मिनट की मुलाकात में दो खाप चौधरियों ने आपस के गिले-शिकवे दूर करने पर चर्चा की। चौधरी राजेंद्र मलिक ने बताया कि सिसौली में भाजपा विधायक उमेश मलिक की कार के ऊपर हमले के बाद दोनो पक्षों में फैसला करने के लिए चौधरी नरेश टिकैत से अनुरोध किया था। टिकैत ने मध्यस्था करने वाले कुछ लोगों से उन्हें कहला वाया था कि वह लिसाढ़ आना चाहते हैं।

लिसाढ़ पहुंचकर चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि वह बुलावे पर लिसाढ़ पहुंचे हैं। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत में भारी संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया। राजेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि वह पांच सितंबर की किसान महापंचायत का विरोध नहीं करेेंगे। मगर वह पांच सितंबर की महापंचायत में मुजफ्फरनगर नहीं जाएंगे। नरेश टिकैत ने कहा कि गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक के चाचा देवी सिंह के निधन पर गांव गए थे।

गाजीपुर बॉर्डर के लिए चरण सिंह से जिम्मेदारी वापस ली
गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने बताया कि लिसाढ़ गांव से गाजीपुर बॉर्डर पर चौधरी चरण सिंह को गठवाला खाप की जिम्मेदारी देकर भेजा था। चौधरी चरण सिंह परिवार का है। अब वह जिम्मेदारी चौधरी चरण सिंह से लेकर अपने आप खुद निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed