फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiu workers furious over recovery from youth

युवक से अवैध वसूली पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता

Sat, 17 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bhakiu workers furious over recovery from youth
युवक से वसूली पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों को लेकर चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 53वें दिन भी जारी रहा। धरने पर सीओ सदर कार्यालय के एक सिपाही द्वारा पुरकाजी के एक युवक से अवैध शुल्क वसूलने पर नाराजगी जताई गई।

हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि पुरकाजी थाना क्षेत्र के एक युवक से कुछ दिन पूर्व सीओ सदर कार्यालय के एक सिपाही ने जेल भेजने की धमकी देकर हजारों रुपये की अवैध वसूली की है। पीड़ित युवक ने धरने पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी, जिस पर भाकियू पदाधिकारी ने कहा कि यदि दो दिन के भीतर उक्त युवक से वसूल किए गए रुपये न लौटाए गए और आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भाकियू कार्यकर्ता सीओ सदर कार्यालय के साथ ही पुरकाजी थाने पर भी धरना-प्रदर्शन करेंगे। टोल प्लाजा पर दिए गए धरने पर शनिवार को कुछ लोग रुककर अन्य सभी पदाधिकारी सिसौली में हुई भाकियू की मासिक बैठक में शामिल होने चले गए। धरने पर ललित, ओमपाल त्यागी, कय्यूम अंसारी, सरदार बूटा सिंह, बबलू त्यागी और शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed