फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiu apolitical warned of agitation

भाकियू अराजनैतिक ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 29 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bhakiu apolitical warned of agitation
कुरावा में आयोजित पंचायत में बाबा राजेंद्र मलिक, धर्मेंद्र मलिक और अन्य गणमान्य लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू अराजनैतिक ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गठवाला खाप के चौधरी और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के संरक्षक बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान में तत्परता और गंभीरता दिखाए। किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बजाज शुगर मिल भैसाना का भुगतान नहीं होने से किसानों के बीच नाराजगी है। भुगतान के मुद्दे पर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
गठवाला खाप के कुरावा गांव की चौपाल पर आयोजित पंचायत में किसान मुद्दों पर मंथन किया गया। किसान सतेंद्र मलिक को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। चौधरी राजेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष जरूरी है। विचारधारा का विरोध गद्दारी नहीं हो सकता। कुछ किसान नेता बौखलाहट में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। किसान नेता बौखलाहट में किसानों को गद्दारी जैसे शब्दों से नवाज रहे हैं, किसान हित में जो संघर्ष करेगा, उसे जनता खुद ही स्वीकार करेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि हमारा संगठन केवल आंदोलन से ही नहीं, संवाद के माध्यम से भी समाधान का प्रयास करेगा। कुछ लोगों ने केवल सड़क को ही संघर्ष का रास्ता बना दिया है। सुधीर पंवार ने कहा कि किसानों के सहयोग के बिना कोई आंदोलन सफल नहीं हो सकता। सभी गांवों में कमेटियां बनाई जाएंगी। बुढ़ाना तहसील में अगर कोई अधिकारी किसानों का उत्पीड़न करेगा उसे तहसील में नही बैठने दिया जाएगा। राजीव नीटू दुलहेरा ने कहा कि संगठन को बढ़ाना है, एकता बनानी होगी। बाबा राजेंद्र मलिक ने सतेंद्र मलिक कुरावा को बुढ़ाना ब्लॉक का अध्यक्ष और प्रवीण पंवार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पंचायत की अध्यक्षता थांबेदार बाबा ईश्वर सिंह और संचालन राजेंद्र शास्त्री ने किया। पंचायत में बिंद्रा बालियान, आलोक बालियान, तेजेंद्र बालियान, कुलदीप मलिक, मनोज, हरवीर सिंह, केपी ठेकेदार, धर्मेंद्र ठाकुर, यासीन, वीरेंद्र मलिक, बच्चू सिंह, बलजोर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed