फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhaisana Sugar Mill paid a lump sum of Rs 46.92 crore

भैसाना चीनी मिल ने एकमुश्त 46.92 करोड़ का भुगतान किया

Sun, 23 Jan 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bhaisana Sugar Mill paid a lump sum of Rs 46.92 crore
भैसाना चीनी मिल ने एकमुश्त 46.92 करोड़ का भुगतान किया
विज्ञापन

- चीनी मिल पर अभी भी किसानों का गत सत्र का 78 करोड़ बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले की भैसाना चीनी मिल ने किसानों का एकमुश्त 46.92 करोड़ का भुगतान किया है, इससे मिल से जुड़े किसानों को राहत मिली है। मिल पर गत सत्र का अब केवल 78 करोड़ रुपये बकाया हैं।

चीनी मिल भैसाना ने पेराई सत्र 2020-21 का अपने क्षेत्र के गन्ना किसानों का 22 दिन का एकमुश्त 46.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया हैं। हाल ही मे शासन द्वारा गन्ना पूर्ति एवं खरीद विनयिमन अधिनियम, 1953 में संशोधन कर यह प्रावधान किया था कि अगर कोई कंपनी गन्ना मूल्य का भुगतान नही करती हैं तो सहायक कंपनियों से वसूली की जाएगी। इसी के तहत उर्जा विभाग द्वारा बजाज समूह की ललितपुर तापीय परियोजना से खरीदी गई बिजली के बकाए के एवज में एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान बजाज हिन्दुस्थान की चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए जारी करने का निर्णय लिया गया। इसकी प्रथम किस्त के रूप में 500 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जिले की चीनी मिल भैसाना ने इस पैसे 46.92 करोड़ का किसानों का भुगतान किया है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि पैसा किसानों के खातों में जारी हो गया है। चीनी मिल पर अब केवल 78 करोड़ गत वर्ष का बकाया है। अन्य सभी चीनी मिले पहले ही भुगतान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed