फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhagwat Katha launched with Kalash Yatra

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

Sun, 04 Apr 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha launched with Kalash Yatra
शुकतीर्थ में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : KHATAULI
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ के डोगरे जी भागवत भवन में डेन्सो इंडिया परिवार, ग्रेटर नोएडा के सदस्यों की ओर से आयोजित भागवत कथा का स्वामी ओमानंद महाराज के पावन सानिध्य में भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।

व्यासपीठ पर विराजमान राष्ट्रीय कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने भागवत महात्म्य, भागवत मंगलाचरण तथा परीक्षित जन्म की कथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोक्ष प्रदाता है भागवत। भागवत मनुष्य के पापों का नाश कर उसको अभय पद प्रदान करती है। मनुष्य को दिव्यजीवी बनाने का साधन है। भागवत भक्ति, ज्ञान, वैराग्य को प्राप्त करने का सर्वोच्च साधन है। भागवत धर्म और संस्कृति का मूल है। इस अवसर पर प्रवीण भारद्वाज, नाथीराम, ओमप्रकाश भाटी, शिवचरण, कृष्ण लाल, पुष्पेंद्र कौशिक, राजकुमार धाकरे, अजीत सिंह, विजेंद्र गुप्ता, बाग सिंह, सतीश सक्सेना, दामोदर सिंह, मोहन लाल, कृपा शंकर आदि डेन्सो इंडिया परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed