फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhagat Singh is worshiped every day at the farmer's house in Bhokarheri

भोकरहेड़ी में किसान के घर रोज पूजे जाते हैं भगत सिंह

Sat, 13 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh is worshiped every day at the farmer's house in Bhokarheri
मुजफ्फरनगर ::::::: भारत माता और शहीद भगत सिंह की तस्वीर के साथ खड़े ब्रजवीर सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आजादी का अमृत महोत्सव :
विज्ञापन

- घर में बनने वाले खाने का रोज लगाया जाता है भोग
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीर लोगों के दिल में बसे हुए हैं। भोकरहेड़ी के किसान ब्रजवीर सहरावत के घर में रोज शहीद भगत सिंह की पूजा होती है। शहीद को भोग लगाया जाता है। किसान ने बताया कि देवी-देवताओं की तरह घर में शहीद भगत सिंह की पूजा करते हैं।
जिले में आजादी के अमृत महोत्सव की उमंग छाई है। नगर पंचायत भोकरहेड़ी निवासी चौधरी ब्रजवीर सहरावत का घर लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है। किसान के घर में लगी शहीद भगत सिंह की मूर्ति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। सहरावत का कहना है कि उसके घर में सभी देवी-देवताओं की तरह देश पर जान न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की भी पूजा होती है। उनके घर में प्रतिदिन जो भी खाने में बनता है, सबसे पहले सुबह-शाम घर में स्थापित देश के मतवालों की मूर्ति के सम्मुख भोग लगाया जाता है। किसान अपनी पत्नी मुकेश देवी, बेटे देव सहरावत के साथ उनकी आरती भी करते है।
विज्ञापन

स्कूली जीवन में भगत सिंह की छाप पड़ी
किसान ने बताया कि स्कूल समय में पढ़ी गई सरदार भगत सिंह की जीवनी ने उनके जीवन को बेहद प्रभावित किया। भगत सिंह 14 वर्ष की आयु में क्रांतिकारी आंदोलन से जुड़ गए थे। देश के लिए उन्होंने बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में भर रही जोश
भोकरहेड़ी निवासी समाजसेवी और कवि राम कुमार शर्मा ने बताया कि वास्तव में ब्रजवीर सहरावत के अंदर देशभक्त की झलक है। किसान के घर में रोज शहीद की पूजा अर्चना लोगों में देशभक्ति का जोश भरती है।

दो साल पहले मंगाई थी प्रतिमा
किसान ने बताया कि दो साल पहले मूर्ति मंगाई थी। इससे पहले घर में पोस्टर लगाकर पूजा करते थे। परिवार के लोग खुश है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में शहीदों की पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed