फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhadana will celebrate Atal's birthday in Khatauli

खतौली में अटल का जन्मदिन मनाएंगे भड़ाना, भाजपाईयों की बेचैनी बढ़ी

Thu, 23 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bhadana will celebrate Atal's birthday in Khatauli
खतौली में अटल का जन्मदिन मनाएंगे भड़ाना
विज्ञापन

खतौली। रालोद के टिकट पर खतौली से विधायक रहे करतार सिंह भड़ाना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को नवीन मंडी स्थल पर क्षेत्र के लोगों के साथ मनाएंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है।
पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना ने बताया कि वह भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का जन्मदिन 36 बिरादरी के लोगों के साथ मनाएंगे। चुनाव के नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में अचानक करतार सिंह भड़ाना की जनपद के खतौली सीट पर दस्तक देने से भाजपा में टिकट पाने वाले संभावित प्रत्याशियों के बीच हलचल है। खतौली विधानसभा सीट पर करतार सिंह भड़ाना के दामाद लतेश ब़िद्धड़ी रालोद के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने की तैयारियों में लगे थे।
विज्ञापन

करतार सिंह ने बताया कि लतेश इस सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। कार्यक्रम में जन समुदाय जुटाने के लिए जन संपर्क किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा का कोई बड़ा नेता शिरकत करेगा या नही, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अचानक भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना के यहां आने से भाजपा नेताओं में बेचैनी है। एक फार्म हाउस पर आयोजित बैठक में क्षेत्र के अनुज चेयरमैन, तेगसिंह, सुमित, अश्वनी, ज्ञानेंद्र, रविंद्र ठेकेदार, मांगेराम, प्रभात मलिक, मनोज, संजय राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed