फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Best service to poor and destitute people: Mishra

गरीब व बेसहारा लोगों की सेवा सबसे उत्तम सेवा : मिश्र

Sat, 11 Jan 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Best service to poor and destitute people: Mishra
देवबंद(सहारनपुर)। कुटी रोड स्थित प्रबुद्ध गुरुकुल वाटिका में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर गरीब व असहाय निर्धन लोगों को सर्दी से बचाव के लिए करीब 100 कंबल और जर्सी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने समाजसेवी संगठनों से इस पुनीत कार्य में सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पानीपत के समाजसेवी ओपी गोयल द्वारा प्रबुद्ध गुरुकुल वाटिका में कंबलों व जर्सियों का वितरण कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे एसपी (देहात) विद्या सागर मिश्र ने कहा कि बेसहारा व गरीब लोगों की सेवा सबसे उत्तम सेवा है। भूखे को भोजन कराना व बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाने से आत्मसुख मिल सकता है। वहीं त्रिवेणी चीनी मिल के उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने भी गुरुकुल वाटिका में बच्चों के लिए राशन की व्यवस्था कराई। उन्होंने गुरुकुल वाटिका के संचालक स्वामी शांतनु महाराज को आश्वासन दिलाया कि समय-समय पर उनका सहयोग किया जाएगा। अधिवक्ता रणवीर सिंह ने कहा कि त्रिवेणी चीनी मिल में किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। इस मौके पर सीओ चौब सिंह, कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा, यशपाल सिंह, शिवकुमार त्यागी, सुभाष त्यागी, शांतनु महाराज, सुरेंद्र सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed