फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Best Performing Students in Educational Activities Awarded

शैक्षिक गतिविधियों में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्र पुरस्कृत

Tue, 06 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Best Performing Students in Educational Activities Awarded
पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद अभिभावक - फोटो : DEVBAND
शैक्षिक गतिविधियों में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्र पुरस्कृत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मेपल्स एकेडमी में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना काल में आयोजित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. चित्रा जोशी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। वेलडन, कीप इट अप का अवार्ड उन छात्रों को दिया गया जिन्होंने शिक्षण व अन्य गतिविधियों में स्वयं को बेहतर साबित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि कोरोना काल जहां जीवन को बचाना बेहद मुश्किल था, वहीं ऐसे समय में बच्चों ने स्वयं को बेहतर सिद्ध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस कार्य में जहां शिक्षकों का प्रयास सराहनीय रहा, वहीं अभिभावकों का भी भरपूर सहयोग मिला, क्योंकि उनके सहयोग के बिना ऑनलाइन सत्र चलाना संभव नहीं था। संचालन डॉ. आयशा नवाज व नमन जैन ने किया। इस मौके पर उत्कर्ष वत्स, मनीष बंसल, जतिन चौधरी, विनय, अंजलि त्यागी, नीलम सिंघल, अंजुला शर्मा, योगिता बावा, सिम्मी मखीजा, दीपांशु कोहली आदि रहे।

मेपल्स एकेडमी में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करती प्रधानाचार्य डा. चित्र?

मेपल्स एकेडमी में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करती प्रधानाचार्य डा. चित्र?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed