फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Benefit of lump sum settlement scheme will be available only till 31st December

Muzaffarnagar News: 31 दिसंबर तक ही मिलेगा एकमुश्त समाधान योजना का लाभ

Thu, 21 Dec 2023 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Benefit of lump sum settlement scheme will be available only till 31st December
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 31 दिसंबर तक चलेगी। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं पर बकाया बिल के 666 करोड़ में से 139 करोड़ की वसूली इस योजना में हुई है। जनपद में ओटीएस के दायरे में आ रहे 5.39 लाख उपभोक्ताओं में से योजना का लाभ 1.23 लाख ने उठाया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि जनपद में संचालित ओटीएस योजना का तीसरा चरण चल रहा है। अब इसका समय नहीं बढ़ाया जाएगा। बताया कि इस बार योजना के तहत चोरी के प्रकरण में पहली बार उपभोक्ताओं को छूट दी जा रही है। जनपद में इस योजना में 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर लाभ लिया है, जिससे ऊर्जा निगम को 139 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि किसानों को 31 मार्च से पूर्व के ट्यूबवेल के बिजली बिलों पर सरचार्ज की छूट दी जा रही है। 31 मार्च के बाद ट्यूबवेल के बिजली बिल नहीं आ रहे हैं। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि विभागीय दस्तावेजों में अब तक जिले में 29148 स्थानों पर पकड़ी गई बिजली चोरी के तहत उपभोक्ताओं पर 88 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से विभाग को 16.78 करोड़ रुपये की वसूली भी हो चुकी है। बताया कि ओटीएस योजना के तहत बिजली चोरी के मामलों में छूट पाने के लिए 2749 उपभोक्ता पंजीकरण करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चोरी और आरसी के मामलों में अंतिम चरण में अभी भी 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed