फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Before Moksha Kumbh, stone plaques will be installed on the parikrama route of the pilgrimage

Muzaffarnagar News: मोक्ष कुंभ से पहले तीर्थ के परिक्रमा मार्ग पर लगेंगे शिलापट

Thu, 14 Aug 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Before Moksha Kumbh, stone plaques will be installed on the parikrama route of the pilgrimage
मोरना। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने शुकतीर्थ धाम में निर्माणाधीन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ में प्रस्तावित परिक्रमा मार्ग पर महाभारत काल और भागवत कथा से संबंधित शिलापट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को एमडी ने ब्रह्मकुमारी आश्रम में निर्माणाधीन डोरमेट्री, ध्यान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ के महत्व और इतिहास को संरक्षित करने को सरकार की विस्तृत विकास योजना है। तीर्थ में पर्यटन निगम के अंतर्गत हो रहे विकास कार्य समय से पूरा करेगा। परिक्रमा मार्ग को दर्शनीय और जनसुलभ बनाएंगे। पत्थरों के शिलापट पर भागवत कथा और महाभारत के प्रसंग उकेरे जाएंगे। परियोजना प्रबंधक वाई पी शुक्ला, ट्रस्टी ओमदत्त देव, आचार्य अरुण, ठाकुर प्रसाद, हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुकदेव आश्रम पहुंचे, संग्राहलय भी देखा
मोरना भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पहुंचे यूपीएसटीडीसी के महाप्रबंधक अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने अक्षय वट वृक्ष और श्री शुकदेव मंदिर में दर्शन और पूजन किया। तीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर में श्रद्धाजंलि अर्पित की और शिक्षा ऋषि के संग्रहालय का अवलोकन किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से तीर्थ के विकास कार्यों पर सलाह ली और आशीर्वाद लिया। पीठाधीश्वर ने उन्हें महामुनि शुकदेवजी का चित्र, साहित्य, प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed