फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Beautification will be done from Delhi-Doon Highway to Vahlana Chowk

Muzaffarnagar News: दिल्ली-दून हाईवे से वहलना चौक तक होगा सुंदरीकरण

Wed, 29 Mar 2023 05:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
Beautification will be done from Delhi-Doon Highway to Vahlana Chowk
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फ़रनगर। मेरठ की ओर से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शहर के प्रवेश द्वार से वहलना चौक तक सुंदरीकरण कराया जाएगा। मंगलवार को एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रशासन की टीम के साथ निरीक्षण किया।
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह टीम के साथ गुप्ता रिसोर्ट के पास शहर के प्रवेश द्वार पर पहुंचे। यहां से वहलना चौक तक सुंदरीकरण कार्य कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने बताया कि भोपा रोड पर सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों को हटाने के पहले से ही निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा वहलना चौक के आस-पास भी यही स्थिति है। प्रशासन का प्रयास है कि शहर के जितने भी प्रवेश द्वार है, उन सभी को अतिक्रमण मुक्त करते हुए उनका सुंदरीकरण किया जाए। यहां बड़ी संख्या में ट्रक खड़े रहते है, जिससे यातायात बाधित होता है। दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। जल्द ही इन सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed