फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Beaten pregnant woman

चाैथी बेटी होने के डर से ससुरालियों ने गर्भवती विवाहिता को पीटा

Tue, 27 Jun 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 27 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Beaten pregnant woman
महिला उत्पीड़न।
बेटी होने के डर से ससुरालियों ने गर्भवती बहू के पेट पर लात मारकर गर्भ गिराने की कोशिश की। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़िता ने पुलिस के सामने पति पर कुकर्म और जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी गर्भवती महिला का निकाह पांच वर्ष पूर्व चरथावल निवासी से हुआ था। पीड़िता के अनुसार परिजनों ने शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे। निकाह के बाद पीड़िता को पहले दो जुड़वां बेटी हुईं। उसके बाद एक बेटी और हो गई। तीन बेटियां पैदा होने पर ससुराल वाले पीड़िता को परेशान करने लगे। पीड़िता फिर से गर्भवती हुई तो जानकारी सास और अन्य को दी गई। सब चौथी बेटी पैदा होने का ताना देने लगे।

विज्ञापन

 

सोमवार तड़के पीड़िता घर मेें ईद की तैयारियों में जुटी थी। सास, ननद और अन्य ससुरालिये जबरन कमरे में घुस गए। कहने लगे कि ये फिर लड़की पैदा करेगी, इसकी हत्या कर दो। जिसके बाद सास और ननद ने उसके पेट में कई बार लात मारी। ससुर, पति और जेठ ने गले में दुपट्टा डालकर गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने किसी तरह से खुद को बचाते हुए भाई को फोन पर घटना की जानकारी दी। पड़ोस में मामा के यहां ईदी लेकर आया दूसरे भाई को घटना का पता चला तो वह तुरंत आ गया। पीड़िता की सूचना पर डायल-100 भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता से मामले की जानकारी ली और पति को हिरासत में ले लिया। मामले का पता चलने पर मायके पक्ष के लोगों की भीड़ शहर कोतवाली में जुट गई। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने की तैयारी में जुटी है। शहर कोतवाल संजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed