फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Batting difficult

बल्लेबाजी मुश्किल तो बॉलर के लिए मुफीद पिच      

Thu, 15 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Batting difficult
पिच का निरीक्षण करते एक्सपर्ट। - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की सूरत बिगाड़ गई। पिच को कवर कर दिया गया, लेकिन मैदान में आसपास की स्थिति पटरी से उतर गई है। भर्ती के लिए दौड़े युवकों के कदमों तले आने से घास जमीन में धंस गई है। स्टेडियम की पिच वर्तमान में बल्लेबाजी के लिए थोड़ी कठिन है, मगर बॉलिंग के लिए मुफीद है। जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने ग्राउंड का निरीक्षण कर पिच की जांच-पड़ताल कर मैदान को परखा है।      
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक सेना भर्ती के लिए नौ जिलों के युवकों ने दौड़ लगाई। 11 दिन तक लगातार ग्राउंड पर 6 हजार से अधिक युवकों ने दौड़ की है। इसके लिए सैन्य अफसरों ने 400 मीटर का ट्रैक तैयार किया, जिसके चार चक्कर लगवाए गए। सेना भर्ती के चलते स्टेडियम की हालत खस्ता हो गई। क्रिकेट के लिहाज से मैदान अभी कमजोर पड़ गया है। युवकों के पैरों तले स्टेडियम की घास जमीन में धंस गई है।  
विज्ञापन


स्टेडियम जगह-जगह से जख्मी हो चुका है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनेाज पुंडीर ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर बुधवार को मैदान की हालत परखी। क्रिकेट के लिहाज से मैदान को तैयार करने के लिए दिन-रात तरजीह दी जा रही है। सचिव पुंडीर ने बताया कि मैदान पर घास की कटाई जीरो एमएम पर होती है। पिच पर दबी घास को बाहर लाने के लिए लगातार सिंचाई हो रही है, ताकि टूर्नामेंट तक घास सही रूप से बाहर आ सके।       
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलर की मदद करेगी पिच      
स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट कोच विकास शर्मा ने बताया कि पिच को सेना भर्ती में कवर करके रखा गया। हालांकि थोड़ी कमी है, मगर घास पर्याप्त है। फिलहाल तो पिच पर बल्लेबाज को मुश्किलें हो सकती हैं, लेकिन बॉलर के लिए मुफीद है। एक बार पिच बिगड़ जाए तो तीन से चार माह सही रूप में आने लगते हैं।       


यूपी-महाराष्ट्र 19 को भिड़ेंगी      
स्टेडियम में कूच विहार ट्रॉफी अंडर-19 के मैच के मैच खेले जाएंगे। जिसमें यूपी और महाराष्ट्र की टीम खेलेंगी। सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि दोनों टीमें जनपद में 17 दिसंबर को पहुंच जाएंगी। जो अगले रोज प्रैक्टिस करेंगी। टीमों के लिए पांच पिच है। एक ही मैदान पर नेट प्रैक्टिस कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed