फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Barwashtmi Festival

भैरवाष्टमी महोत्सव का हुआ समापन  

Wed, 23 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Barwashtmi Festival
कार्यक्रम में सजी राधा-कृष्ण की झांकी। - फोटो : अमर उजाला
कल्लरपुर कछौली स्थित सिद्धपीठ भैरव मंदिर में चल रहे भैरवाष्टमी महोत्सव का मंगलवार को भगवती जागरण के साथ समापन हो गया। इस दौरान भव्य झांकियां भी सजाई गईं। मध्यरात्रि यज्ञ के साथ मंदिर अधिष्ठाता भगवान भैरवनाथ का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।
विज्ञापन


कल्लरपुर कछौली स्थिति भैरव मंदिर में  भैरवाष्टमी पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव बीती रात जागरण के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि डीआईजी जितेन्द्र कुमार शाही और एसएसपी बबलू कुमार, विधायक कपिलदेव अग्रवाल आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने मां भगवती का गुणगान किया। जागरण के दौरान भव्य झांकियां का आयोजन किया गया। मध्यरात्रि यज्ञ के साथ मंदिर अधिष्ठाता भगवान भैरवनाथ का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।
विज्ञापन


रातभर श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। आयोजन में देवेन्द्र जैन, हरपाल सिंह, जगदीश पांचाल, राजकुमार गोयल, प्रवीन खेड़ा ने श्री भैरव मंदिर के महंत ठा. नकली सिंह से आशीर्वाद लिया। पंडित श्याम सुंदर शर्मा एवं राहुल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। इस दौरान राम कुमार पुण्डीर,  राकेश बंसल, संदीप कुमार, मुकेश धीमान, अभिषेक वालिया, पवन पांचाल, डब्बू चौधरी, बबलू शर्मा, हरीश पाहूजा, योगेश धीमान, मनोज शुक्ला बंटी, राजकुमार, हरीश त्यागी, प्रेमपाल संधावली, संदीप वत्स आदि का विशेष योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed