{"_id":"64d142e32a35cc7a94010d34","slug":"barla-deoband-road-jammed-due-to-power-problems-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-5146-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बिजली समस्याओं को लेकर जाम किया बरला-देवबंद मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बिजली समस्याओं को लेकर जाम किया बरला-देवबंद मार्ग
विज्ञापन
छपार। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बिजली समस्याओं को लेकर बरला-देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद विभाग के एसडीओ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को सड़क पर ही अपने बीच बैठा लिया। इसके बाद कार्यकर्ता एसडीओ व प्रभारी निरीक्षक को लेकर बिजलीघर में वार्ता के लिए पहुंचे। एक्सईन राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया जिस पर धरना समाप्त किया गया।
बरला बिजलीघर पर भाकियू अराजनैतिक का धरना तीन दिन से लगातार चल रहा था। सोमवार को संगठन की धरनास्थल पर पंचायत हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी व युवा जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी भी सम्मिलित हुए। धरने में जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो तीन बजे हाईवे जाम का ऐलान किया गया। तीन बजे हाईवे के बजाय बरला-देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक और मंडल महासचिव विपिन त्यागी के बीच मोबाइल पर नोकझोंक भी हुई। कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक और एसडीओ अजय यादव भी पहुंचे। उन्हें कार्यकर्ताओं ने बीच बैठा लिया। इसके बाद बिजलीघर पर बातचीत हुई। एक्सईन ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर अवनीश चौहान ब्लाॅक अध्यक्ष, मयंक त्यागी, नरेश गुर्जर, रामदत्त शर्मा, राजपाल सिंह, कमल त्यागी, टिंकू त्यागी, कुशलवीर, राधेश्याम त्यागी, शहजाद, साजिद अली, धीरज त्यागी, रामनाथ त्यागी मौजूद रहे।