फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Barkha got first place in speech

भाषण में बरखा को मिला पहला स्थान

Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Barkha got first place in speech
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने सरदार पटेल के जीवन के बारे में विचार रखे। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताया। भाषण प्रतियोगिता में बीए और एमए की छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ सविता वशिष्ठ, नीता भटनागर रही। प्रथम स्थान बीए द्वितीय वर्ष की बरखा को मिला। द्वितीय स्थान एमए द्वितीय वर्ष की आरती ने पाया। तृतीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष की सोनिया रही। कॉलेज प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास जगाते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ आभा सैनी, डॉ मंजूषा ने सभी का आभार जताया। मनीषा, प्रेरणा का सहयोग रहा।

कोटेशन में सारा को मिला पहला स्थान
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में मोटिनेशनल कोटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ रेशू, डॉ सविता वशिष्ठ रही। छात्राओं ने सरदार पटेल के जीवन पर श्रेष्ठ कोटेशन का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर सारा, द्वितीय पर अदीबा, तृतीय पर शाजिया रही। आयोजन में डॉ वंदना शर्मा, डॉ पारूल, डॉ रितु, डॉ पूनम, डॉ संतोष एवं अरषी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed