फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baratis beaten in dispute over singing on DJ

डीजे पर गाना बजाने के विवाद में बरातियों को पीटा

Sun, 16 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Baratis beaten in dispute over singing on DJ
डीजे पर गाना बजाने के विवाद में बरातियों को पीटा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। डीजे पर मनपसंद गाना बजाने के विवाद में कार सवार बरातियों की जमकर पिटाई कर दी। बरातियों का आरोप है कि डीजे बजाने वाले उनसे नकदी व जेवर भी लूटकर ले गए।

गांव बिहारीपुर में शुक्रवार को जिला बागपत से बरात आई हुई थी। गांव में चढ़त के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर बरातियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बरातियों की डीजे बजाने वालों के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। उस वक्त तो ग्रामीणों ने किसी तरह से बरातियों और डीजे वालों के बीच आपस में समझौता करा दिया था। शुक्रवार की शाम को फलावदा रोड पर डीजे बजाने वालों ने बरातियों की कार को रोक लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में बरातियों को चोटें भी आई थी। मारपीट करने के बाद डीजे वाले वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बरातियों को समझाबुझाकर वापस भेज दिया। बरातियों का आरोप था कि डीजे बजाने वाले लोग उनसे नकदी व जेवर भी लूटकर ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed