फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baratghar released in Ratanpuri village

रतनपुरी गांव में बरातघर का लोकार्पण किया

Mon, 18 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Baratghar released in Ratanpuri village
12-रतनपुरी में बारात घर के लोकार्पण के मौके पर आयोजित बैठक में बोलते केंद्रीय राज्यमंत्री। - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी गांव में बरातघर का लोकार्पण किया
विज्ञापन

रतनपुरी। रतनपुरी गांव में ग्राम पंचायत निधि से नवनिर्मित बरातघर का लोकार्पण केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान एवं भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने संयुक्त रूप से किया।

रतनपुरी में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने ग्राम प्रधान सर्वेश सोम के प्रयासों से ग्राम पंचायत निधि से एक बरातघर का निर्माण कराया गया। बरातघर में शादी विवाह के कार्यक्रमों के लिए दो कमरों के अलावा एक बरामदा और एक बहुत विशाल लॉन भी बनाया गया है। रविवार को इस बरातघर का लोकार्पण केंद्रीयराज्यमंत्री डा. संजीव बालियान एवं भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि भाकियू किसानों की समस्याओं को लगातार उठाती रहेगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में गांवों की कायापलट हो रही है। गांवों में एक के बाद एक लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि इस बरातघर के निर्माण में कई बार अड़चनें आई, लेकिन आधिकारिक तौर पर सभी समस्याओं का समय रहते समाधान कराया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव तत्पर हैं। उन्होंने अपने प्रयासों से खतौली बुढाना मार्ग का निर्माण कराया। यह मार्ग क्षेत्र को हरियाणा से जोड़ रहा है। समारोह के अंत में उन्होंने गांव में बरातघर के निर्माण के लिए ग्राम प्रधान के पति एवं भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोम की प्रशंसा की। इस अवसर पर ग्रामीणों की अपील पर उन्होंने सांसद निधि से रतनपुरी में 25 लाख की लागत से आधुनिक श्मशान घाट के निर्माण कराने की घोषणा की। संचालन भाकियू के जिला उपाध्यक्ष डा. प्रमेंद्र ढाका ने किया। इस अवसर पर भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत, सुनील प्रधान भैंसी, भाजपा के जिला महामंत्री हरीश अहलावत, संदीप सोम, सतेंद्र सोम, सूरजपाल ठेकेदार, भाजपा नेता सुमन सिंह बालियान, जिला पंचायत सदस्य अमित राठी, गुरमीत बालियान, दीपक शर्मा हरियाणा, सहकारी समिति बड़सू के चेयरमैन यशपाल सिंह, पूर्व प्रधान हितेश सैनी, सतपाल सिंह, भाकियू नगराध्यक्ष खतौली मनोज सहरावत, रविकांत प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed