{"_id":"5f84a0178ebc3e9b8f2e63cd","slug":"bar-council-asked-for-clarification-on-canceled-nomination-letter-muzaffarnagar-news-mrt505832749","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार कौंसिल ने निरस्त नामांकन पत्र पर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार कौंसिल ने निरस्त नामांकन पत्र पर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में एल्डर कमेटी द्वारा अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे एक अधिवक्ता का पर्चा निरस्त किए जाने पर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
तहसील बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए 35 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र जमा किए थे। जांच में 33 नामांकन पत्र सही पाए गए थे, जबकि अध्यक्ष पद पर सरदार जितेंद्र सिंह व वरिष्ठ सदस्य पद पर मूलचंद एडवोकेट के नामांकन पत्रों को एल्डर कमेटी द्वारा निरस्त कर दिया गया था। इस पर सरदार जितेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार जगदीश आर्य के नामांकन पत्र पर आपत्ति प्रस्तुत करते हुए बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में शिकायत की थी। अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी शिकायत पर बार कौंसिल द्वारा सीओपी नंबर की जांच कराई गई, जिसमें उनका नामांकन वैध पाया गया। इस पर बार कौंसिल ने एल्डर कमेटी द्वारा नामांकन रद्द करने का आदेश स्थगित कर दिया। जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में बार कौंसिल के अध्यक्ष जानकी शरण पांडेय ने एल्डर कमेटी को एक नवंबर 2020 को स्पष्टीकरण प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं।