फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bar Association President Anil Jindal including 23 office bearers took oath

Muzaffarnagar News: बार संघ अध्यक्ष अनिल जिंदल समेत 23 पदाधिकारियों ने ली शपथ

Wed, 04 Jan 2023 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bar Association President Anil Jindal including 23 office bearers took oath
जिला बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद अधिवक्ता । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- एकजुटता के साथ अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का लिया संकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक कार्यकारिणी के अध्यक्ष अनिल जिंदल और महासचिव जितेंद्र कुमार सहित 23 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। एकजुटता से अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बुधवार को फैंथम हॉल में मुख्य चुुनाव अधिकारी राजेश शर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल जिंदल और महासचिव पद पर जितेंद्र कुमार को शपथ दिलाई। इनके अलावा पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार पुंडीर, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर विवेक त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर यशपाल सिंह बालियान और देवेंद्र कुमार कैल, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए नीशूकांत शर्मा और मनोज त्यागी, सह सचिव के तीन पदों के लिए ठाकुर कुलदीप कुमार, शिखा कौशिक और तौसीन अहमद ने शपथ ली।
विज्ञापन

12 सदस्यों ने ली शपथ
वरिष्ठ सदस्य पद पर अभिषेक अग्रवाल, मनोज कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, नेपाल सिंह और कमल गुप्ता और कनिष्ठ सदस्यों के छह पदों पर निशा रानी, अब्दुल माजिद, योगिता वर्मा, अमित कुमार, शांतनु पुंडीर और सादिक बेग ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने दिलाई शपथ
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश शर्मा के अलावा चुनाव अधिकारी रियाज हसन राठी, आमोद कुमार त्यागी, रमेश चंद गोयल, ठाकुर नीरज कुमार, मनोज सौदाई, सुदेश कुमार काशीया और सत्येश्वर सिंह ने अलग पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
ये अधिवक्ता रहे मौजूद
वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद प्रकाश त्यागी, सत्यप्रकाश त्यागी, जय प्रकाश आजाद, ठाकुर दुष्यंत सिंह, सुरेंद्र शर्मा, महफूज राठौर, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, वसी अंसारी, पूर्व महासचिव सुरेंद्र मलिक, ठाकुर कवरपाल सिंह, सुनील दत शर्मा, प्रदीप मलिक, विशेष लोक अभियोजक यशपाल सिंह, विनय अरोरा, अजय शर्मा, प्रवीण कुमार, शिवराज त्यागी, पवन सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
अधिवक्ता हित में करेंगे कार्य : अनिल जिंदल
शपथ के बाद अध्यक्ष अनिल जिंदल ने कहा हर सदस्य के सहयोग से बार की गरिमा को ऊंचा उठाएंगे। मधुर मिलन कार्यक्रम जल्द कराकर अधिवक्ताओं के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।

एक होकर रहे अधिवक्ता : जितेंद्र
नव निर्वाचित महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा अधिवक्ता समन्वय से कार्य करें। सभी के सहयोग लेकर कार्य किया जाएगा। एकजुटता से जिले के अधिवक्ताओं का नाम ऊंचा हो सकेगा।

जिला बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी ।

जिला बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed