फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bapu in the Ram Kuti of Shuktirtha, from today the nectar of stories will rain

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ की राम कुटी में बापू, आज से कथा की अमृतवर्षा

Sat, 02 May 2026 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bapu in the Ram Kuti of Shuktirtha, from today the nectar of stories will rain
शुकतीर्थ शुकदेव आश्रम में राम कथा के लिए महाराज जी के लिए बनाई पवित्र गद्दी। । संवाद - फोटो : नवाबगंज में आंधी-पानी में गिरा पेड़।
मोरना(मुजफ्फरनगर)। श्री शुकदेव आश्रम में राम कथा की अमृत वर्षा के लिए मानस मर्मज्ञ मोरारी बापू शुक्रवार को तीर्थ में पहुंच गए हैं। उन्होंने भागवत पीठ में सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा और श्री शुकदेव मंदिर में पूजा की। शनिवार से कथा की अमृतवर्षा होगी। श्री शुकदेव आश्रम के बाद मोरारी बापू विश्राम के लिए अपनी राम कुटी पहुंचे। धर्मनगरी में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को देहरादून से मोरारी बापू हेलीकॉप्टर में सवार होकर शुकतीर्थ के समनदास आश्रम के हेलिपैड पर दोपहर डेढ़ बजे पहुंचे। इसके बाद वह कार में सवार होकर शुकदेव आश्रम पधारे। उन्होंने तीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी महाराज के समाधि मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच भावपूर्ण स्मरण कर संत विभूति को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के सानिध्य में बापू ने सिद्ध अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजन किया। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के बटुकों ने मंत्र पाठ किया। स्वामी कल्याणदेव संग्रहालय का अवलोकन कर बापू ने वीतराग संत से जुड़ी स्मृतियों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने बापू को शॉल, माला, प्रसाद और गुजराती भाषा का शुकतीर्थ साहित्य भेंट किया। शहद और मखाने का प्रसाद ग्रहण कराया। राम कुटी के लिए स्वामी जी ने गुरुदेव का चित्र भी दिया।
ट्रस्टी ओमदत्त देव, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री, आचार्य अरुण, ठाकुर प्रसाद, युवराज आचार्य, रूपेश व्यास, प्रदीप जिंदल, अरविंद पिंकी, जेके गर्ग, सर्वेश अग्रवाल मौजूद रहे।
बृहस्पतिवार रात तेज हवा के कारण भोजन का पांडाल गिर गया। इसके बाद तय किया गया है कि कई हिस्सों में प्रसाद और भोजन की व्यवस्था का संचालन किया जाएगा। शुक्रतीर्थ स्थित बाणगंगा में 29 अप्रैल को छोड़ दिया गया था। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी से बात कर पानी छुड़वाया गया है।
-----------------

इस तरह सुनाई जाएगी श्रीराम कथा
मोरना। श्री शुकदेव आश्रम में दो मई को बापू शाम चार से सात बजे तक राम कथा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद तीन से 10 मई तक प्रतिदिन सुबह 10 से डेढ़ बजे तक एक सत्र में कथा होगी। कथा आयोजक युगांडा के चेतन भाई, पिंकी, प्रदीप जिंदल, जैनेंद्र गर्ग, दिलीप पुणे वाले, सत्यप्रकाश रेशू ने मोरारी बापू का स्वागत किया।

-----------------

राममय हुआ शुकतीर्थ...मंदिरों में श्रद्धालुओं का डेरा
स्वामी कल्याणदेव हेलीपेड क्षेत्र में करीब तीन हजार श्रद्धालुओं के बैठने के लिए एसी वाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया है। विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंच गए हैं। श्री राम कथा समिति ने ठहरने की व्यवस्था श्री शुकदेव आश्रम, दंडी आश्रम, हनुमतधाम, मानव सेवा केंद्र, शिव धाम, श्री राम आश्रम सहित तीर्थ के कई आश्रमों में की गई है। देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

शुकतीर्थ शुकदेव आश्रम में राम कथा के लिए महाराज जी के लिए बनाई पवित्र गद्दी। । संवाद

शुकतीर्थ शुकदेव आश्रम में राम कथा के लिए महाराज जी के लिए बनाई पवित्र गद्दी। । संवाद- फोटो : नवाबगंज में आंधी-पानी में गिरा पेड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed