फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Banquet hall owner asked to pay Rs 10 lakh in extortion money, report filed

Muzaffarnagar News: बैंक्वेट हॉल के मालिक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Banquet hall owner asked to pay Rs 10 lakh in extortion money, report filed
बुढ़ाना। कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल के मालिक से कस्बे के ही चार व्यक्तियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। मांग पूरी न करने पर विभिन्न आरोपों में शिकायत करने की धमकी दी गई। बैंक्वेट हॉल के मालिक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियाें को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कांजीवाड़ा निवासी इमरान जिया व उसके भाई का बुढ़ाना मुजफ्फरनगर मार्ग पर एक बैंक्वेट हॉल है। आरोप है कि कस्बे के कई युवक उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहे थे। रंगदारी की मांग पूरी न करने पर उल्टी-सीधी शिकायत करने तथा विभिन्न आरोप लगाने की धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन

युवकों से परेशान बैंक्वेट हाल मालिक ने कस्बे के चार युवकों के खिलाफ रंगदारी मांगने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने बताया कि रंगदारी मांगने के तीन आरोपी फंसी अख्तर, रमीज व तारीक उस्मानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियाें का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed