{"_id":"69483d2ee0b30c404908e421","slug":"banned-narcotic-drugs-recovered-medical-store-operator-and-supplier-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-161298-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक और सप्लायर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक और सप्लायर पकड़ा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाई बरामद कर मेडिकल स्टोर संचालक प्रवीण जैन व सप्लायर खादरवाला निवासी शब्बन उर्फ शाबेज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनोंं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
एक सूचना के आधार पर पुलिस ने जिला परिषद मार्केट के सामने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। वहां से प्रतिबंधित नशीली दवाई बरामद की। पुुलिस टीम मेडिकल संचालक को थाने ले गई। बाद में पूछताछ कर दवाई सप्लाई करने वाले आरोपी को भी पकड़ा गया। पता चला है कि आरोपी सप्लायर का नगर में बड़ा नेटवर्क है। उससे पूछताछ की जा रही है।
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि अल्ट्राजोलम व अन्य दवाई बरामद हुई हंै। रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से इस गलत धंधे से जुड़े और भी लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है।