फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Banks outside the woman's death

पीएनबी शाखा के बाहर बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा 

Sat, 26 Nov 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 26 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Banks outside the woman's death
बैंक के बाहर महिला की मौत के बाद पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी को लेकर मच रही आपाधापी में एक बुजुर्ग महिला ने बैंक के बाहर ही दम तोड़ दिया। बीमार चल रही वृद्धा को परिजन रेहड़े में लिटाकर शहर क्षेत्र में शामली रोड स्थित पीएनबी शाखा पर नगदी निकलवाने लाए थे। बैंक के बाहर आते ही उसकी मौत हो गई। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों और बैंक वालों से मामले की जानकारी ली। बाद में परिजन शव को लेकर घर चले गए।  
विज्ञापन

   
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गऊशाला नदी रोड निवासी 95 वर्षीय रामकली पत्नी भोल्लर काफी समय से बीमार चल रही थी। शामली रोड की पीएनबी शाखा में उनका एकाउंट है। उसके खाते में करीब 44 हजार रुपये हैं। नोट बंदी के चलते परिजनों ने उसके खाते से रुपये निकवाले का प्रयास किया, जिस पर बैंककर्मियों ने कहा कि खातेदार का बैंक आना जरूरी है, तभी रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार दुपहर पुत्रवधू संजो और पौत्र रवि बुजुर्ग और बीमार रामकली को रेहड़े में लिटाकर बैंक पहुंचे और विड्रॉल फार्म लिया। इसी दौरान रामकली ने दम तोड़ दिया। बैंककर्मी विड्रॉल फार्म पर हस्ताक्षर लेने बाहर आए तब तक वह मर चुकी थी। इस दौरान बैंक पर काफी भीड़ इकट्ठा थी। बैंक में रुपये निकालने आई वृद्धा की मौत होने से वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर अफसर भी दौड़ पड़े। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, सीओ सिटी तेजवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतका को देखा। परिजनों और बैंक कर्मियों से इस बाबत जानकारी ली। बाद में परिजन शव लेकर घर लौट गए।      
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला काफी दिनों से बीमारी के चलते कोमा में थी।  परिजन उसे रेहड़े में डालकर रुपये निकालने बैंक लेकर आए थे, मगर विड्रॉल फार्म पर हस्ताक्षर होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।      

-राजेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट।      

बैंक पर लाइन में लगी महिला बेहोश      
मुजफ्फरनगर। शामली रोड स्थित पीएनबी शाखा पर एक महिला भी अचानक अचेत होकर गिर पड़ी, जिससे वहां पर फिर से अफरातफरी मच गई। रुपये लेने वालों की लाइन लगी थी, जिसमें यह महिला भी शामिल थी। अचानक वह अचेत होकर गिर गई। साथ आए परिजनों ने उसे किसी तरह संभाला। कुछ देर बाद ही उसे होश आ गया, तब बैंक कर्मियों ने उसे रुपये दिए।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed