{"_id":"6a9728c0ea6f003ae40c2295","slug":"banks-are-checking-cash-after-the-fake-currency-scam-in-saharanpur-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-179647-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सहारनपुर में नकली नोटों के फर्जीवाड़े के बाद बैंकों में नकदी की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सहारनपुर में नकली नोटों के फर्जीवाड़े के बाद बैंकों में नकदी की हो रही जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर में नकली नोटों के फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में गहन जांच-पड़ताल की गई।
सर्किल ऑफिस के अधिकारियों ने सभी शाखाओं में नकदी की जांच की। यह कार्रवाई सहारनपुर में नकली नोटों के बड़े रैकेट के पकड़े जाने के बाद हुई। अधिकारियों ने बैंक शाखाओं में जमा नोटों की गड्डियों को बारीकी से परखा। इसका उद्देश्य नकली नोटों को बैंक प्रणाली में घुसने से रोकना था। सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की गई। बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों को उनकी जमा राशि की सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। एलडीएम अनिल कुमार ने बताया कि जिले में स्थिति शत-प्रतिशत सही है और बैंक सावधानी बरत रहे हैं।