{"_id":"62a23a1c6a609b63a30d239a","slug":"banking-is-the-backbone-of-the-country-s-economy-cdo-muzaffarnagar-news-mrt592237875","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है बैंकिंग: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है बैंकिंग: सीडीओ
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत वित्त मंत्रालय व कारपोरेट कार्य मंत्रालय की ओर से सेलीब्रेशन वीक का आयोजन किया गया। बैंकों के समन्वयक व पीएनबी की शाखाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सीडीओ आलोक यादव ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में बैंकों का बहुत योगदान है। बैंकों के निरंतर सहयोग से देश की आर्थिक स्थिति सुधरी है। इस दौरान उन्होंने बैंकों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह बैंकिंग के दौरान अपने तजुर्बों का जरूरत इस्तेमाल करें, यदि कोई बड़ा चेक आ रहा है, तो उसे एक बार दोबारा जांच लें, कि कहीं इसमें फ्रॉड तो नहीं हो रहा है।
पीएनबी के सर्किल हेड राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर के बैंकों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर को ऋण के लिए 100 करोड़ का बजट आवंटित किया गया था, जिसके सापेक्ष यहां के बैंकों ने 275 करोड़ के ऋण दिये हैं, जो अपने लक्ष्य के लगभ ग ढाई गुना ज्यादा है। डीडीएम नाबार्ड अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि अब बैंकिंग में बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन
एलडीएम बीएस तोमर, मनीवाईज सीएफएल की प्रबंधक शीजा खानम ने सामाजिक सुरक्षा की तीनों योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल पेंशन योजना की विशेषताएं विस्तार से बताई। कार्यक्रम को रिटेल हब के हेड प्रदीप अरोरा समेत कई बैंकों के डीसी ने भी संबोधित किया।