फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bank's strike continues for the second day, demonstrations

बैंकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, प्रदर्शन

Sun, 02 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bank's strike continues for the second day, demonstrations
खतौली में बैंक अधिकारी और कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : KHATAULI
खतौली। नगर के सभी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शनिवार को भी हड़ताल रखी। अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनाइटेड फॉरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शनिवार को सभी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक के सामने एकत्र हुए। उन्होंने द्विपक्षीय वेतन समझौते को तुरंत हस्ताक्षरित कराने, पांच दिवसीय सप्ताह लागू करने, नई पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन स्कीम स्वीकार करने जैसी मांगों को मनवाने पर जोर दिया। अपनी मांगों के समर्थन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग की है कि यह व्यवस्था बैंक के उद्योग के सभी वर्गों वरिष्ठ सेवानिवृत्त, दैनिक वेतनभोगी तथा अस्थाई कर्मियों के लिए लागू की जाए। चेतावनी दी कि दो दिवसीय हड़ताल के पश्चात भी बैंककर्मियों की मांग पूरी नहीं होती है, तो केंद्रीय समिति के आह्वान पर आने वाली एक अप्रैल से बेमियादी हड़ताल की जाएगी। मौके पर वीरेंद्र वर्मा, जगदीश सिंह, सत्यवीर, तेजपाल सिंह, हिंमाशु सैनी, रविंद्र कुमार, रामपाल, सागर, विकास आनंद, राजकुमार, सन्नी, गुफरान अली, संदीप, वीके गुप्ता, लल्लन प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed