{"_id":"5f2eef498ebc3e3ced2005e2","slug":"bank-s-street-and-market-sealed-muzaffarnagar-news-mrt495315643","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की गली और बाजार को सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की गली और बाजार को सील किया
विज्ञापन
बैंक की गली और बाजार को सील किया
मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में स्वास्थ्य विभाग की कोविड-19 जांच के दौरान बैंककर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से बैंक की गली व बाजार को सील कर दिया गया है। वहीं, नगर पंचायत कर्मियों ने बैंक सहित आसपास बाजार व मोहल्ले को सैनिटाइज किया गया है।
नगर पंचायत भोकरहेड़ी कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग मोरना के तत्वावधान में काफी संख्या में ग्रामीणों की निशुल्क कोविड-19 जांच की गई थी, जिसमें बैंककर्मियों की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में भारतीय स्टेट बैंक कैंटीन ब्वाय कोराना पॉजिटिव पाया गया। वहीं, गांव टंढड़ा निवासी महिला पॉजिटिव निकली। शनिवार की सुबह नगर पंचायत भोकरहेड़ी ईओ सुरजीत गौतम ने कर्मचारियों से मशीनों द्वारा बैंक परिसर सहित आसपास का बाजार व मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया। इस दौरान भूपेंद्र, मुनि, सुभाष चंद, कर्म सिंह, पंकज आदि ने एनाउंसमेंट करते हुए लॉकडाउन का पालन करने और आसपास की जगहों को साफ- सफाई करने का आह्वान किया।