फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bank of Baroda Meerut team won the match by seven runs

Muzaffarnagar News: बैंक ऑफ बड़ाैदा मेरठ की टीम ने सात रन से जीता मैच

Sun, 08 Jun 2025 05:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
Bank of Baroda Meerut team won the match by seven runs
-निरपेन्द्र कुमार को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। एक रोमांचक मुकाबले में बैंक ऑफ बड़ाैदा मेरठ की टीम ने मुजफ्फरनगर लॉयन की टीम को सात रन से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। निरपेन्द्र कुमार को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
गांव भैंसी में अहलावत गेम सिटी में खेले गए 25 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 25 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम की ओर से निरपेन्द्र कुमार ने बल्लेबाजी करते हुए 158 रनों की पारी खेली, जो पूरे मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इनके अलावा बल्लेबाज भूषण कुमार ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। मुजफ्फरनगर लॉयन के गेंदबाज हिमांशु और जयंत ने दोनों खिलाड़ियों को रन बनाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह निरपेन्द्र को रन बनाने से रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुजफ्फरनगर लॉयन की शुरुआत दमदार रही। बल्लेबाज जयंत ने 71 रन की बेहतरीन पारी खेली और हिमांशु ने सिर्फ 17 गेंदों में 42 रन बना डाले। इससे टीम को जीत की उम्मीदें जग गई थीं, लेकिन जैसे-जैसे लक्ष्य नजदीक आता गया, दबाव बढ़ता गया और टीम 24.4 ओवर में 216 रनों पर ऑल आउट हो गई।

मेरठ की टीम के लिए विपिन ने 2 अहम विकेट चटकाए, वहीं कप्तान वरुण सिंह ने भी 2 विकेट लेकर जीत की नींव रखी। भूषण कुमार ने गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों में शानदार योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed