फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   bank closed, the answers given by ATM, the public upset

बैंक बंद, एटीएम ने दिया जवाब, पब्लिक परेशान

Sun, 27 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 27 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
bank closed, the answers given by ATM, the public upset
शहर में टाउनहाल रोड पर बंद एटीएम। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में नोटबंदी के बाद बैंकों में कैश की कमी से आम जनता को जूझना पड़ रहा है। लोगों के पास अपना घर का खर्च चलाने के पैसे तक नहीं है। शनिवार को बैंक बंद रहे, सुबह से ही एटीएम पर भीड़ लग गई।  शाम तक अधिकतम एटीएम खाली हो गए।
विज्ञापन

  
बैंकों से कैश नहीं मिलने के कारण दूध और सब्जी वालों को पैसे देने को लेकर भी आम आदमी को जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोग अपना सारा काम छोड़कर बैंक और एटीएम की लाईन में लग रहे हैं। शनिवार को बैंक बंद होने से आम जनता को अधिक कठिनाईयां उठानी पड़ी। जिन लोगों के पास एटीएम हैं, वह सुबह से ही लाईनों में लग गए। शहर में गिने-चुने एटीएम ही चल रहे हैं, इनमें भी शाम तक कैश खत्म हो गया। आम आदमी को कैश के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।       
विज्ञापन

कैश की सीमा बढ़ाने की मांग

 दी गुड खांडसारी मर्चेंट्स एसोसिएशन ने नोटबंदी से गुड के घटते व्यापार पर चिंता व्यक्त की। सप्ताह में बैंक से 50 हजार ही मिलने को व्यापारियों के लिए अपर्याप्त बताया। अध्यक्षता संजय मित्तल और संचालन श्याम सिंह सैनी ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
जानसठ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार के फैसले को गलत बताते हुए इसे जनता के लिए काला अध्याय बताया। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 व 1000 के नोट बंद करने के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अब्बास अली खां, आबिद अंजान, वारिश राजपूत, प्रदीप राणा, नावेद खान, विनय शर्मा आदि ने कहा कि नोटबंदी का फैसला आम जनता के जीवन पर बुरा असर डाल रहा है। जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि लाइन में मरने वालों को शहीद का दर्जा तथा पीड़ित परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि 28 नवंबर को राहुल गांधी के द्वारा भारत बंद का सहयोग आम जनता को करना चाहिए। प्रदर्शन में पूर्व सभासद मुल्ला शकील, हाजी हनीफ खान, हसीर हैदर जैदी, नावेद, जावेद हुमायुं, असलम खां, मनोज कुमार, मेंहदी राजपूत आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed