फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bank-around checking campaign in view of security

सुरक्षा के मद्देनजर बैंक-आसपास चला चेकिंग अभियान

Tue, 08 Mar 2022 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bank-around checking campaign in view of security
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर सोमवार को सुरक्षा के मद्देनजर बैँकों व आसपास क्षेत्र में थाना प्रभारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। बैंक मैनेजर व स्टाफ से कहा कि संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना प्रभारियों को बैंकों तथा आसपास चेकिंग के आदेश दिए थे। इसके बाद सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्र में एटीएम व बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के आसपास चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बैंक व बैंक के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति व वाहनों पर घूमने वाले युवकों की तलाशी भी ली। पुलिस ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि स्थलों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारियों ने शाखा प्रबंधकों से कहा कि यदि आसपास या फिर बैंक में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। पुलिस ने बैंक परिसर के बाहर खड़े दुपहिया वाहनों की चेकिंग भी की। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि अकारण बैंकों के आसपास खड़े मिले युवकों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed