{"_id":"575c67ee4f1c1b0e369c5463","slug":"bangladeshi-released-from-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटे बांग्लादेशी बॉर्डर के लिए रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से छूटे बांग्लादेशी बॉर्डर के लिए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
जेल का लोगो।
जिला कारागार से रिहा हुए तीन बांग्लादेशियों को शहर कोतवाली पुलिस कलकत्ता लेकर गई है। वहां से उन्हें बांग्लादेश के हवाले किया जाएगा।
जिला कारागार में गत चार वर्षों से आलम, मुनीर और कमरुल लूट के एक मामले में सजा काट रहे थे। तीनों ही बांग्लादेश के रहने वाले हैं। इनके दो और साथी अभी कारागार में बंद हैं।
लूट के इस मामले में उनकी भी जमानत हो गई है, लेकिन एक और दूसरे मामले में अभी उन्हें बाकी सजा काटनी है। शुक्रवार को आलम, मुनीर और कमरुल की सजा की अवधि पूरी हो गई। एलआईयू की रिपोर्ट पर भारत सरकार ने इन्हें बांग्लादेश को सौंपे जाने के आदेश दिए हैं।
शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस तीनों को लेकर कलकत्ता के लिए रवाना हुई। कलकत्ता से बोर्डर पर ले जाया जाएगा। वहां दोनों ओर की सेना के अधिकारियों की उपस्थिति में तीनों को उनके देश के हवाले कर दिया जाएगा। इनकी कागजों से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं।