फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bandhan bank workers were robbed in broad daylight

बंधन बैंक कर्मी को दिनदहाड़े लूटा

Tue, 29 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bandhan bank workers were robbed in broad daylight
पुरकाजी क्षेत्र में लूट के शिकार बंधन बैंक कर्मी से घटना की जानकारी लेते सीओ सदर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। लक्सर मार्ग पर गांव सुआहेड़ी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मचारी से 1.50 लाख की नकदी लूट ली।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बहादरपुर निवासी मोहित बालियान कस्बा स्थित बंधन बैंक में नौकरी करता है। मंगलवार सुबह वह क्षेत्र के गांव हरिनगर झबरपुर में बैंक द्वारा दिए गए लोन की किश्त वसूलने के लिए गया था। वहां से लौटते समय जब वह दोपहर करीब सवा बजे लक्सर मार्ग स्थित गांव सुआहेड़ी के निकट पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक में लात मार दी। बाइक अनियंत्रित होने से मोहित गिर गया। बदमाशों ने उस पर तमंचे तान कर गोली मारने की धमकी देते हुए रुपये से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाश पुरकाजी की तरफ फरार हो गए।
पीड़ित ने बैंक मैनेजर के साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। सीओ सदर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ कर चेकिंग अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने हरिनगर झबरपुर पहुंचकर वहां से जुडे़ बंधन बैंक के उपभोक्ताओं से बातचीत की। बाद में जिला मुख्यालय से पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने भी पीड़ित मोहित से पूछताछ करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मामला पूरी तरह संदिग्ध नजर आ रहा है। बैंक मैनेजर का कहना है कि 20 हजार रुपये से अधिक की वसूली पर कर्मचारियों को बैंक को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि उन्हें बैंक तक सकुशल लाने के लिए गाड़ी उपलब्ध कराई जा सके। बावजूद इसके बैंक कर्मचारी ने उन्हें डेढ़ लाख रुपये होने की जानकारी नहीं दी। मामले की जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा। - कुलदीप सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed