फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ban on the sale of medicines worth 20 lakhs in five shops

Muzaffarnagar News: पांच दुकानों की 20 लाख की दवाइयों की बिक्री पर लगाई रोक

Fri, 03 Feb 2023 09:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:27 AM IST
विज्ञापन
Ban on the sale of medicines worth 20 lakhs in five shops
अग्रवाल मार्किट में दवाई एजेंसियों पर छापेमारी करती ड्रग विभाग की टीम
अग्रवाल मार्केट में कई घंटे चली जांच, दवाओं के लिए गए सैंपल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। औषधि विभाग की टीम ने शहर के अग्रवाल मार्केट में पांच दुकानों पर छापा मारकर बिना बिल के 20 लाख की दवा पकड़ी है। इन दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। दुकानों से दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
औषधि विभाग के सहायक आयुक्त सहारनपुर शशिमोहन गुप्ता, शामली की औषधि निरीक्षक निधि पांडेय, मुजफ्फरनगर के औषधि निरीक्षक पवक शाक्य ने अग्रवाल मार्केट में पांच दुकानों की जांच की। विभाग की टीम ने नमन फार्मा, ग्लोबल एजेंसी, वेक्सीन वर्ल्ड, एबीसी मेडिकोज, ड्रग इंडिया, क्रिएटिव एजेंसी पर जांच की। पांच दुकानों पर 20 लाख की ऐसी दवा मिली है, जिनका मौके पर बिल नहीं दिखाया गया। इन दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

देर रात तक विभाग की टीम की कार्रवाई चल रही थी। जांच के दौरान अग्रवाल मार्केट में ऊहापोह का माहौल रहा। व्यापारी एक-दूसरे से मामले की जानकारी लेते रहे। उधर, इससे पहले भी शहर में बिना बिल के दवाओं की बिक्री करने की शिकायत औषधि विभाग को मिल रही थी। विभाग की टीम ने पिछले महीने जिला परिषद मार्केट में छानबीन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed